nitivachan

 नीति वचन पहला अध्याय” Part-I

नीति वचन पहला अध्याय पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

1. नीति वचन पढ़ने से लोगों को क्या सीखना है?

Ans - नीति वचन को पढ़ने वाला बुद्धि और शिक्षा पाता है,समझ की बातें समझता है और काम करने में प्रवीणता और धर्म, न्याय और निष्पक्षता की शिक्षा पाता है।

नीति वचन - 1:2,3

2. युवाओं को नीति वचन पढ़ने से क्या मिलेगा?

Ans - ज्ञान और विवेक मिलेगा।

नीति वचन - 1:4

3. नीति वचन पढ़कर बुद्धिमान को क्या बढ़ता है?

Ans - बुध्दिमान अपनी विधा बढ़ाता है।

नीति वचन - 1:5

4. समझदार को नीति वचन के द्वारा क्या पाना है?

Ans - समझदार बुद्धि का उपदेश पाता है।

नीति वचन - 1:5

5. बुद्धि का मूल्य क्या है?

Ans - यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है।

नीति वचन - 1:7

6. बुद्धि और शिक्षा को कौन लोग तुच्छ जानते हैं?

Ans - मूढ़ लोग तुच्छ जानते हैं।

नीति वचन - 1:7

7. पिता की शिक्षा और माता की शिक्षा को क्या करने को कहा गया है?

Ans - पिता की शिक्षा पर कान लगाना है और माता की शिक्षा को नहीं तजना है।

नीति वचन - 1:8

8. माता–पिता की शिक्षा किसके समान बताई गई है?

Ans - माता-पिता की शिक्षा सिर के लिए शोभायमान मुकुट और गले के लिए कंठमाला बताई गई है।

नीति वचन - 1:9

9. कौन लोग फुसलाएँ तो उनकी बात न मानना कहा गया है?

Ans - पापी लोग

नीति वचन - 1:10

10. लालचियों का प्राण कैसे नाश होता है?

Ans - लालच के कारण नाश होता है।

नीति वचन - 1:19

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.